ट्रेन दुर्घटना में युवक के दोनों पैर कट गए


मंदसौर। शामगढ़ निवासी युवक रौनक पिता गोविंद जी मंदलिया  दिल्ली से इंटरसिटी ट्रेन द्वारा शामगढ़ आ रहा था, लेकिन नींद लग जाने के कारण शामगढ़ नहीं उतर सका एवं सुवासरा से भी ट्रेन स्टार्ट होने के बाद उसे मालूम हुआ की सुवासरा निकल गया है, जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एवं दोनों पर क्षतिग्रस्त हो गए।   गोविंद जी के पड़ोसी श्री राजेश राठौर ने बताया कि  मोहसिन  अगवान शामगढ़ के युवक भी मौके पर थे। उन्होंने एवं अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, मोहसिन ने शामगढ़ में अपने परिचित मानक जी सेठिया को सूचना दी जिन्होंने सुनील जी मंदलीया भानपुरा को इस घटना की जानकारी  जानकारी  दी। सुनील जी ने सुवासरा एवं मंदसौर मैं परिचितों को सूचना देकर उपचार की व्यवस्था शुरू करवाई है रोनक को  मंदसौर उपचार हेतु ले जाया गया है । 

Post a Comment

0 Comments