विभाग में चल रही गतिविधियों का विधायक सिसोदिया ने निरीक्षण किया


मंदसौर।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर 2023 को मंदसौर विधायक  यशपाल सिंह जी सिसौदिया एवं महाविद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश चंदवानी द्वारा महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग में नवनिर्मित स्नातकोत्तर प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। वनस्पतिशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा मित्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय अतिथियों ने विभाग में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया। माननीय विधायक जी ने नवनिर्मित स्नातकोत्तर प्रयोगशाला को विद्यार्थियों के हित में और आवश्यक सुधार एवं सुविधाएं देने के निर्देश दिए। आपने विभाग में मशरूम कल्टीवेशन और जैविक खेती के क्षेत्र में नवाचार करने का सुझाव दिया ताकि महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे क्षेत्र के नवयुवकों को रोजगार सृजन के अवसर प्राप्त हो सके। विधायक महोदय और अध्यक्ष महोदय ने इस हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति का भी विश्वास दिलाया। निरीक्षण के पश्चात वनस्पति विभाग के बॉटनिकल गार्डन में अतिथियों द्वारा अशोक के पौधे का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर विभाग के डॉ. संतोष कुमार शर्मा, प्रो. सुधाकर राव, प्राणिकी अध्ययनशाला के प्रो. सिद्धार्थ बरोड़ा, प्रो सुनील कुमार शर्मा, श्री मांगीलाल प्रजापत, सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments