मंदसौर।रविवार को शामगढ़ नगर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोग उपस्थित हुए जगह-जगह जय भीम घोष के नारे लगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा की हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी हमें जो ताकत देकर गए हैं उस ताकत को आप लोग सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते हो जिस दिन आपने उस ताकत का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख लिया तो हमारे लोगों की घोडिया हम हेलीकॉप्टर से भी निकाल सकते हैं। मैं अपनी भोली भाली समाज को यह कह देना चाहता हूं कि आप लोग किसी के बहकावे में ना आकर अपने बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत करें बड़े भाई को सत्ता पर काबिज करें जब हम बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिए गए वोट अधिकार को सही तरीके से इस्तेमाल करने लग गए तो हमारा समाज और हम सब लोग घोड़ी तो दूर की बात है हम हाथी पर उनके सामने निकासी निकाल कर बताएंगे ।

0 Comments