गरोठ।सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में समाजसेवी वीरेंद्र यादव अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।इसी श्रृंखला में समाजसेवी वीरेंद्र यादव द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सरपंच चिकनिया श्याम सिंह चौहान के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मां दुधाखेड़ी माताजी पहुंच कर जन्मोत्सव कि हार्दिक शुभकामनाए ढेरों बधाइयां दी गई।
इसी के साथ गणेशोत्सव के पावन पर्व पर श्रीविध्नहर्ता ग्रुप, शिक्षक कालोनी , श्रीराम फेण्डस ग्रुप , श्री कृष्ण ग्रुप बोलिया द्वारा स्थापित श्री गणेश स्थापना पांडाल में सम्मिलित होकर विध्नहर्ता गणनायक की पुजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और सुख समृद्धि कि कामना कि गई।
समाजसेवी वीरेंद्र यादव लगातार गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सक्रियता निभाते हुए आमजनों से नियमित संवाद कर रहे हैं।



0 Comments