मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी, एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे तथा उनि. धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे वर्ष 2007 से फरार चल रहे थाना वायडी.नगर के स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी की समीक्षा करते पाया कि आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ टिंगु पिता मुबारिक शाह मुसलमान उम्र 50 वर्ष निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर को पिछले कुछ वर्षो से थाना वायड़ी नगर पुलिस तलाश कर रही थी । आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु उनि धर्मेश यादव थाना इंचार्ज थाना वायडी नगर एवं चौकी प्रभारी उनि विनय बुंदेला की टिम को विश्वसनिय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्ट मोहम्मद हुसैन विगत कई वर्षो से फरार होकर देवास मे फरारी काट रहा है जो अभी मुल्तानपुरा मे घुम रहा है तत्काल पुलिस टीम भेजी जावे तो फरार आरोपी मोहम्मद हुसैन पकडा जा सकता है नही तो वह पुनः फरार हो जायेगा। सूचना विश्वसनिय होने से तत्काल चौकी मुल्तानपुरा द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया एवं टीम द्वारा दबीश देकर स्थाई वारण्टी को मुल्तानपुरा से गिरफ्तार किया किया ।
पलिस टीम – थाना प्रभारी उनि. धर्मेश यादव, उनि. विनय बुंदेला चोकी प्रभारी चोकी मुल्तानपुरा , आर. 24 बाबुलाल थाना वायडी.नगर का सराहनीय योगदान रहा ।


0 Comments