मल्हारगढ़ विधानसभा में जनता की पसंद कौन


मंदसौर। मध्य प्रदेश में चुनावी संग्राम घोषित हो चुका है। एक गरीब वर्ग का पैसे से तो पीछे रह सकता है मगर अपने जमीर से नहीं। जब जब दुखों का सैलाब और संकट आया है तब तब संकट मोचन बनकर हमारा जोकचंद आया है।


 मल्हारगढ़ विधानसभा की जनता कर रही है पुकार कब आएगा हमारा तारणहार, यह खबर किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है जब आज मल्हारगढ़ विधानसभा में उमंग एक्सप्रेस की टीम ने दौरा किया तो जनता दबे मुंह बोल रही है की देवड़ा जी बहुत अच्छे आदमी है बाकी मंडल करमंडल उनकी नया डुबोगे देंगे। मल्हारगढ़ विधानसभा में यह कहावत सत्य होते दिखाई दे रही है नेता व्यस्त करमंडल बिचौलिए मस्त और महिला बहन बेटियां किसान और आम आदमी त्रस्त। एक वरिष्ठ बुजुर्ग ने नाम का उल्लेख नहीं करने को लेकर या स्पष्ट बताया कि जब कमलनाथ सरकार बनी तो उन्होंने बेशक किसानों का कर्ज माफ किया और बिना किसी सर्वे के हमारे खातों में राशि डाली पर मुझे तो अपने आप से भी डर लग रहा है और  भी अफसोस हो रहा है कि कहीं इस खबर के बाद आप पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो जाए। मैंने बुजुर्ग को कहा   की पत्रकार होते ही है आपकी बात कहने के लिए। 

पार्ट 1

Post a Comment

0 Comments