मतदाता जागरूकता का अंतर्गत सेमरोल में हुए विभिन्न आयोजन,

 गरोठ। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वीप प्लान को लेकर सेमरोल में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई । जिसमें बालक बालिकाओं द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता की रैली निकाली गई। साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मान किया गया । बालिकों द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली बनाई गई । कार्यक्रम में महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक शोभा धमानिया ,सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ,शाला प्राचार्य चांदमल पाटीदार ,अरुण जोशी ,ममता शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता भट्ट, गंगा माली , रीमा शुक्ला ,उषा बाई मंजू वाघेला, स्वास्थ्य विभाग के  अंकित व्यास ,आशा कार्यकर्ता ममता प्रजापत, नंदू बाई वाघेला सहित अनेक कर्मचारी ग्रामीण जन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में आभार पर्यवेक्षक शोभा धमानिया द्वारा माना गया।

Post a Comment

0 Comments