सोयाबीन के भाव बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन


 मन्दसौर ।  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालयों पर आज 4 सितम्बर को दोप. 12 बजे किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़के, महिलाओं, बालिकाओं से दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिये जायेंगे। 

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि  अन्न दाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। भारी वर्षा से उनकी सोयाबीन एवं धान की फसलों को नुक्सान हुआ है। प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है, वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रतिक्विंटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे है, और आज भी उनकी फसलों को एमएसपी के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है। प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियाँ, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ता हाल खराब सड़के, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर पर हो रहे दुराचार, अजा, एवं अजजा वर्गों, अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव, अत्याचार एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। 

मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्रसिंह तोमर, मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा, दलौदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंतीलाल सौलंकी, धुंधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर धाकड़, सीतामऊ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, कयामपुर-नाहरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, सुवासरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपालसिंह सौलंकी, शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, गरोठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानीशंकर धाकड़, मेलखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह, भानपुरा ब्लॉक कांग्रस अध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह हाड़ा ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारीगण, पूर्व विधायकगण, विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024 के प्रत्याशीगण, मोर्चा संगठन विभाग,प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण,पदाधिकारीगण,मंडल,

सेक्टर, बीएलए तथा किसान भाईयों एवं प्रभावित परिवारों से आज 4 सितम्बर को अपने-अपने ब्लॉक में आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आव्हान किया है । 

Post a Comment

0 Comments