मंदसौर। दलौदा तहसील के गांव चान्दाखेड़ी में स्थाई श्मशान घाट नहीं होने की वजह से बरसात में दाह संस्कार के लिए काफी दिक्कत हो रही है। बरसों से चले आ रहे हैं दाह संस्कार की जगह स्थाई श्मशान घाट नहीं होने की वजह से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पंचायत द्वारा स्थाई श्मशान घाट नहीं बनाया जा रहा है सब दूर कीचड़ और गंदगी फैली है। हम लोगों ने चंदा इकट्ठा कर यहां पर टीन सेट बनाया है। जहां पर कल भारी बरसात में भी हमने दाह संस्कार किया। जब इस विषय पर पंचायत सचिव और सरपंच प्रतिनिधि से चर्चा की तो उनका कहना है कि जिस स्थान पर ग्रामीण वासी स्थाई शमशान घाट की मांग कर रहे हैं वह पाटीदार समाज के निजी जमीन में आ रहा है जिस कारण पंचायत वहां स्थाई श्मशान घाट नहीं बन पा रही है। पंचायत द्वारा दूसरी जगह शमशान घाट निर्माण करना चाहती है लेकिन ग्रामीण वासी वर्षों से चली आ रही दाह संस्कार की जगह पर है शमशान घाट की मांग कर रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि हमने जिला कलेक्टर पर भी इसकी शिकायत की है लेकिन अभी तक प्रशासन ने इसकी सुद नहीं ली है।
इस विषय में तहसीलदार से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही जमीन का सीमांकन किया जाएगा और ग्राम वासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
वही मौके पर गोपाल माली, शंभूलाल कमलवा,दिनेश पाटीदार, नरबे राम पाटीदार,बृजराज सिंह,प्रहलाद सिंह धर्मपाल धनगर, रामप्रसाद धनगर, सुखदेव माली, रामेश्वर माली,विनोद माली, रामचंद्र पाटीदार पूर्व उप सरपंच ईश्वर लाल धनगर,अजय पाल सिंह सिसोदिया,महावीर सिंह सिसोदिया, रामलाल धानुका राजू विश्वकर्मा अमृत राम जी धनगर कमल सिंह उप सरपंच कैलाश धनगर उपस्थित थे।


0 Comments