अजाक्स मंदसौर द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वा जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाई



मंदसौर। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवं भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अंबेडकर चौराहा, मंदसौर पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स जिला अध्यक्ष  प्रहलाद कुमार सूर्यवंशी ने की। संचालन एवं अतिथि परिचय  मनोज कुमार धानिया द्वारा किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि  राजू सोलंकी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) तथा विशेष अतिथि के रूप में सुश्री टेरेसा मिंज (जिला शिक्षा अधिकारी), प्रो. संदीप सोनगरा, जमनाप्रसाद अहिरवार,  के.सी. सोलंकी,  पृथ्वीराज परमार,  हीरालाल मालवीय, विजेंद्र देवड़ा, रामलाल लोधवार,  पी.सी. चौहान,  जे.एल. मंडलोई,  ओ.पी. वर्मा, डॉ. के.आर. सूर्यवंशी,  गणपत तेनीवार,  जीवन गोसर  , राजूलाल कटारा, प्रकाश बनोधा,  राधेश्याम गोरवी, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  रघुवीर मालवीय द्वारा अजाक्स की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अजाक्स पदाधिकारीगण – ब्लॉक व तहसील अध्यक्ष   शैलेंद्र गोयल, दिनेश सूर्यवंशी, राजेंद्र चौहान, विजय देवड़ा, जगदीश सोलंकी, कारूलाल सूर्यवंशी, कैलाशचंद्र धानिया अशोक यादव, सुखलाल सुनार्थी, राधेश्याम बसेर,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बाबा साहब पर आधारित गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।

इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, नव-नियुक्त कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान मोमेंटो, प्रमाण-पत्र, बाबा साहब की तस्वीर, शाल व पंचशील दुपट्टा भेंट कर किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायियों ने सहभागिता की। अंत में समता भोज का भी आयोजन किया गया। 

अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सूर्यवंशी ने आभार माना। 

यह जानकारी अजाक्स जिला सचिव मनोज कुमार धानिया द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments