मंदसौर । तिरंगा हमारी शान है .....हर घर तिरंगा अभियान हैं। चलों देश की एकता बढ़ाएं ....हर घर तिरंगा फहराएं। उपरोक्त नारों से आज आदर्श ग्राम नाटाराम गुंज उठा। अवसर था हर घर तिरंगा अभियान की रैली का। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति एवं ग्राम पंचायत नाटाराम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन आदर्श ग्राम नाटाराम में किया गया । जिसमें शिक्षा विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी कर्मचारी साथी तिरंगा यात्रा में साथ थे।
नाटाराम में आयोजित तिरंगा यात्रा में जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजू भाई जाट,सरपंच बापुलाल जाट, भेरुलाल गुर्जर, मध्यप्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष तुलसीराम राठौड़,मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, परामर्शदाता हरिओम गंधर्व, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कचनारा के अध्यक्ष भगतराम राठौर, ग्राम पंचायत नाटाराम के सचिव प्रेमसिंह राठौड़, सहायक सचिव,पंच किशोर पाटीदार, रतनलाल पाटीदार, शासकीय हाई स्कूल नाटाराम एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय नाटाराम के शिक्षक साथी
संतोष कुमार सांवरा, बाबूलाल बुनकर, पंकज आंजना ,तुलसीराम राठौड़ ,जया चौहान ,रश्मि त्रिपाठी,
विजया गुप्ता,कविता लक्ष्कार, नवांकुर सखी संपतबाई पाटीदार,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैलाश शर्मा , मैना माली ,आशा कार्यकर्ता पुष्पा सेन, टम्मा माली, नवांकुर संस्था के अशोक गंधर्व, चिंटु गंधर्व, गोपाल सेन , वैभव जाट,नईम पठान, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाटाराम के सभी सदस्य , नवांकुर संस्था के सभी सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


0 Comments