दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 120 पेटी अवैध शराब एवं ट्रक जप्त


मंदसौर।प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के सेवन को रोकने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन की गंभीर शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरोठ श्री विजय कुमार यादव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व में चौकी भैसोदामंडी द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।


 चौकी भैसोदामंडी पर सहायक उपनिरीक्षक ओ.एस. ठाकुर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा से एक टाटा आयशर ट्रक क्रमांक WB51C3743 में त्रिपाल के अंदर विशेष स्कीम बनाकर भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर 8 लेन मार्ग से नीमधूर टोल चौराहा होते हुए गुजरात ले जाई जा रही है।सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ट्रक को रोका एवं तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में छिपाकर रखी गई कुल 120 पेटी (1036.8 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई।

इस कार्यवाही में निरीक्षक आर.सी. दांगी (थाना प्रभारी भानपुरा), उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव (चौकी प्रभारी भैसोदामंडी), सहायक उपनिरीक्षक ओ.एस. ठाकुर, प्रधान आरक्षक 33 नरेन्द्र धनगर, आरक्षक नरेन्द्र सोनी, आरक्षक योगेश शर्मा एवं आरक्षक मुख्तयार सिंह गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments