100 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की स्विफ्ट कार जब्त


मंदसौर।पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर के कब्जे से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मल्हारगढ़ पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को सउनि के.एल. प्रजापति द्वारा झार्डा से भंवरासा रोड पर बोरखेड़ी फंटा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी में कार में 5 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 100 किलो अवैध डोडाचूरा मिला।

पुलिस ने आरोपी अजय सिंह पिता हरि सिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेलारी, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 257/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जब्त सामग्री -

100 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 2 लाख रुपये, एक बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट कार कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये और एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल कीमत 10 हजार रुपये।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments