मंदसौर। बुधवार को दिनदहाड़े आज फिर मंदसौर बंदूक की गोलियों से सहम गया।


  • मंदसौर। बुधवार को दिनदहाड़े आज फिर मंदसौर बंदूक की गोलियों से सहम गया। दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश बैठकर आए और गीता भवन रोड स्थित चाय की दुकान पर एसआरए न्यूज़ चैनल के मालिक और हिंदूवादी नेता युवराज सिंह चौहान को गोली मार दी। प्रत्येक दर्शकों ने बताया कि हमलावरों ने तीन गोलियां उनके शरीर पर दागी खून से लथपथ होकर नीचे गिर गए हैं हमलावर तीन बदमाश बताए जा रहे हैं दो बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था वही एक का चेहरा खुला था। आसपास के लोग टैंपू में बिठाकर युवराज सिंह चौहान को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवराज सिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और बदमाशों का पता लगाने में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments