प्रतापगढ़
फायरिंग के आरोपी से दो पिस्टल व कारतूस बरामद
दिनांक 10.19 को प्रार्थी रवि उर्फ गोल ग्वाला थाने पर उपस्थित हो एक रिपोर्ट इस आषय की पेष की कि शाम को मैं मेरे घर पर था कि 8.51 पीएम पर अभिषेक पिता सुरेष शर्मा निवासी ओंसिया विहार कोलोनी प्रतापगढ ने फोन करके मुझे कहा की नीमच नाका पर आ तुझसे कुछ बात करनी है। फिर में घर से अभिषेक से मिलने के लिये नीमच नाके के पास गया तो वहां पर अभिषेक पिता सुरेश शर्मा निवासी ओशीया विहार प्रतापगढ तथा 02 लडके ओर थे। जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की तथा अभिषेक ने मेरे दो चाटे गाल पर मारे तथा इतने मे उसने कमर मे पीछे की तरफ से पिस्टल निकाल कर हाथ से लोड कर मेरे पैरो के पास मुझै जान से मारने की नियत व भय पेदा करने के लिए दो फायर किये अभिषेक के साथ उसके तीन और साथी थे। रिपोर्ट करता हु कार्यव्ााही करावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 433/2019 धारा 307,323/ 34 भा.द.स व 3/27 आम्र्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।
घटना के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तार कर कडी कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये।-
दिनांक 11.10.19 को प्रकरण हाजा का मुख्य आरोपी अभिषेक पिता सुरेश चंद शर्मा उम्र 22 साल निवासी ओसिंया विहार नीमच रोड प्रतापगढ को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपी अभिषेक से मनावैज्ञानिक तरिके से पुछताछ कर अभियुक्त के कब्जे से अब तक कुल 02 पिस्टल व कारतूस जप्त किये गये है अभियुक्त अभिशेक पुलिस रिमांड पर जिससे और हथियार संबंधी अनुसंधान जारी है। इसी प्रकरण में एक और वांछित अभियुक्त प्रकाश पिता हिरालाल शर्मा निवासी अमलावद थाना प्रतापगढ को दिनांक 13.10.19 को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयोग में ली गई मोटरसाईकिल जप्त की जाकर बाद अनुसंधान अभियुक्त प्रकाषष्को न्यायिक अभिरक्षा में भीजवाया गया है।
ज्ञात रहे की प्रकरण हाजा में अब तक अभियुक्तगणों से कुल 2 पिस्टल व कारतूस व 01 स्कार्पियो कार, 01 मोटरसाईकिल जप्त की जा चुकी है-
प्रकरण हाजा में पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने फायरिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर शीघ्र अनुसंधान कर ठोस कार्यवाही के निर्देश फरमाये थे जिस पर शअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व वृताधिकारी गोर्वधन लाल के मार्ग दर्शन में मन थानाधिकारी मदन लाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना हाजा की टीम सउनि पारस कुमार, हैड कानि भंवर सिंह न 286, हैड कानि राजपाल सिंह न 432, हैड कानि लोकेन्द्र सिंह न 434, कानि मुकेष कुमार, कानि खेमचंद न 698, कानि मुकेश न 542 का अभियुक्तगण गिरफ्तारी व पिस्टल व कारतूस बरामद करने में मुख्य योगदान रहा


0 Comments