परिवार सहित ग्राम रोजगार सहायक लेंगे सांकेतिक फांसी
मंदसौर। ग्राम रोजगार सहायक नियमितीकरण की माँग को लेकर बुधवार से हड़ताल कर रहे जिससे पंचायतो मे काम प्रभावित हौ रहा है। गरिब जनता परेशान हौ रही हैं। लेकिन सरकार मुख दर्शक बनकर देख रही है। जिससे परेशान होकर ग्राम रोजगार सहायक कल शनिवार को परिवार सहित सांकेतिक फासी लेंगे। ग्राम रोजगार सहायक संगठन के मंदसौर जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह परमार ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत में पूरी मेहनत के साथ आम जनता को शासन की समस्त योजनाओ का लाभ दिलवाते है। लेकिन उन्हें मानदेय के रूप में मात्र ₹9000 मिलते हैं । जिससे घर चलाना मुश्किल हौ रहा है।
साथ ही 15 सितंबर को सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने ग्राम रोजगार सहायक को 15 अक्टूबर तक नियमितीकरण का आदेश देने का पूरा विश्वास दिलाया था। लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार न तो अपने वचन पत्र पर खरी उतर पा रही है और नहीं वादा पुरा कर रही है । ऐसे समय मे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है जिससे ग्राम रोजगार सहायक के पास केवल आत्महत्या करने की सिवाय कोई कदम नहीं रहा है । ग्राम रोजगार सहायक मन्दसौर में जनपद के बाहर शनिवार को सांकेतिक रूप से परिवार सहित फांसी लेंगे। यह जानकारी हरिओम गन्धर्व ने दी।

0 Comments