शाजापुर।एक स्कूली वैन शुक्रवार दोपहर पानी में भरे गड्ढे में गिर गई इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई



शाजापुर।एक स्कूली वैन शुक्रवार दोपहर पानी में भरे गड्ढे में गिर गई इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की तलाश जारी है वेन में 22 बच्चे सवार थे 18 बच्चों को रेस्क्यू का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हादसा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर रिछोदा गांव में हुआ। एडवांस एकेडमी में पढ़ने वाले 22 बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए वैन में सवार हुए थे इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रिवर्स लिए रिवर्स लेते समय वेन पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी यह गड्ढा स्कूल से कुछ ही दूर पर था। वेन को गड्ढे में गिरते देख आसपास के लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए गड्ढे में छलांग भी लगाई। बाद में पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसपी कलेक्टर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला जिसके बाद बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया । वहां डॉक्टरों ने 3 बच्चे को मृत घोषित कर दिया एक बच्चे का अभी पता नहीं चल पाया है गोताखोर तलाश कर रहे हैं हादसे में आयुष, दिव्या और संदीप नाम के बच्चों की मौत हो गई । आयुष ओर दिव्या आपस में भाई बहन है।

Post a Comment

0 Comments