मंदसाैर | राज्य सरकार ने चुनाव से पहले सरकार बनने के बाद 90 दिनों में रोजगार सहायकों को नियमित करने का वादा किया था। सरकार द्वारा अब तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। इसके विरोध में जिले में रोजगार सहायक दो दिन से कलमबंद व कम्प्यूटर बंद हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को रोजगार सहायकों ने जनपद पंचायत मंदसौर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह परमार ने बताया कि सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है उसे जगाने के लिए हमें हड़ताल के कदम उठाना पड़ रहे हैं। इसके बाद भी सरकार नहीं सुनती है तो 23 को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार हमें अनदेखा कर बहुत बड़ी भूल कर रही है। जल्द मांगें नहीं मानी तो संगठन के निर्देश पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।


0 Comments