एसडीएम ने दोषी पटवारियों पर कार्यवाही करने की कही बात




शामगढ़। अत्यधिक बारिश होने से चम्बल में मिलने वाली नदियों में पानी अधिक आने से चम्बल नदी में 1313 के लेवल से अधिक अधिकारियों के शासकीय रिपोर्ट के आधार पर 1318  व डूब से प्रभावित ग्रामवासियो की माने तो 1322 तक लेवल पहुँच गया था जिससे बाँध के पावर हाउस में पानी घुस गया था मोलाखेड़ी ,मोरडी,परासली घाटा  व कई  गांवों में पानी घुस गया आमजन का  जीवन प्रभावित  हुआ था । मोलाखेड़ी में 100 प्रतिशत क्षति हुई प्रसासन ने भी इस बात को माना मोरडी व मोलाखेड़ी में भी अधिक नुकसान हुआ।क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग भी बाढ़ पीड़ितों के बीच गए उनके दुःख दर्द को समझा था  ग्रामीणों की पीड़ा को देखकर उनके आंसू भी झलक आये थे,विधायक ने  प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा था कि आप कोई लापरबाही न बरतें उसके बावजूद मोलाखेड़ी ,मोरडी में मुवावजा राशि कम मिली मकान गिरे उनके खाते में भी राशि कम मिली ग्रामीण इस बात को लेकर आक्रोशित हुए थे  गरोठ व शामगढ़ में ज्ञापन भी  दिया था ।विधायक भी इस बात से नाराज है कि शासन ने भी माना था उसके वावजूद यह स्तिथि क्यो निर्मित हुई ।शनिवार को विधायक हरदीपसिंह डंग मोलाखेड़ी ,मोरडी पहुँचे ग्रामीणों के बीच जाकर वास्तविकता देखी आमजन से पूछा आपके खाते में कितने आये उन्होंने कहा कि जिन लोगो का सबकुछ नष्ट हो गया उनके भी कम राशि आयी भेदभाव हुआ।विधायक ने कहा प्रशासनिक चूक की वजह से यह स्तिथि निर्मित हुई।सर्वे हेतु मोलाखेड़ी  में विजय काला, रामसिंह सिसोदिया,महेश राठौर,अनिल कुमार  रायकवार ,विपिन शर्मा को नियुक्त किया गया था मोके पर जाकर सही सर्वे नही किया इसी वजह से यह स्तिथि निर्मित  हुई।
ज्ञात रहे पटवारियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।ग्रामीणों ने 23 ऑक्टोम्बर को ज्ञापन दिया था।पटवारी विजय काला के कार्यालय पर घेराव भी किया था।मोरडी में पटवारी नितिन कटलाना ,देवेंद्र सिंह चंद्रावत,अर्जुनसिंह राणा,राकेश तिवारी, ने सर्वे किया था।
ग्रामीणों के बीच विधायक श्री हरदीपसिंह डंग ने एसडीएम से ग्रामीणों के बीच खड़े होकर उनसे पूछा यह चूक कहा हुई। एसडीएम के सी ठाकुर ने पटवारियों की गलती मानी तत्काल सभी पटवारियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने  की बात कही।मोलाखेड़ी व मोरडी के ग्रामीणो की मांग पर  तत्काल पटवारी विजय काला को हटाकर  पटवारी मुकेश सालवी को नियुक्त किया । दीपावली के बाद अगले दो दिनों में आरआई भारतसिंह देवड़ा व पटवारी मुकेश सालवी सर्वे कर रिपोर्ट देगे उस आधार संशोधन कर शासन को सूची भेजी जाएगी।
  -एसडीएम के सी ठाकुर ने कहा कि प्रशासनिक चूक तो हुई है ,टीम में रहे पटवारियों पर  नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी । सर्वे सही नही हुआ पुनः सर्वे करवाया जाकर संशोधित   रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी , सुधार कर पात्र लोगो को राशि दिलवाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments