6 दुकानों पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली


मंदसौर। शामगढ़ में मंगलवार को एसडीएम के सी ठाकुर ने तहसीलदार अजय पाठक, कस्बा पटवारी नितिन कटलाना ,कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी कैलाशचंद्र दानगढ़  व बीएल रालोटिया पुलिस विभाग के साथ माँ उमिया कृषि सेवा केंद्र पर जाँच की।जांच में 82 बीज के  एक्सप्रायरी डेट के पैकेट्स मिले ।पंचनामा बनाकर दुकानदार की सुपर्दी में दिए। एसडीएम की उपस्तिथि में इसी प्रकार शामगढ़ की किशन फर्टिलाइजर्स की भी जाँच की जहाँ कोई एक्सपायरी डेट की दवाई नही मिली।
तहसीलदार अजय पाठक की उपस्तिथि में गरोठ रोड पर स्तिथ शिवानी सीड्स, चौधरी फर्टिलाइजर्स,संघवी फर्टिलाइजर्स ,सुवासरा रोड  सोनी फर्टिलाइजर्स ,पोरवाल फर्टिलाइजर्स ,वधवा फर्टिलाइजर्स    पर जाँच की गई । 8 दुकानों पर जांच की गई जिसमें से 2 दुकानों किशन फर्टिलाइजर्स व वधवा फर्टिलाइजर्स पर कोई अनियमितता नही पाई गई।6 दुकानों पर अधिक मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां ,बीज के पैकेट्स पाए गए  जप्त कर पंचनामा बनाकर  दुकानदारों की सुपर्दी में दी गई।
 तहसीलदार अजय पाठक के अनुसार एसडीएम के निर्देश पर 8  दुकानों की जांच की गई जिसमे से 6 दुकानों पर अधिक मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां पाई गई जाच  रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को  आगामी कार्यवाही के लिए भेजी जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments