मंदसौर । पिपलियामंडी में कस्बे के नए थाना प्रभारी के रूप में भुवान सिंह गौरे ने कार्यभार संभाल लिया है। थाना प्रभारी गौरे ने बताया कि लोगों की हर समस्याओं को तत्परता से हल करेंगे। यहां आने वाले हर फरियादियों को न्याय मिलेगा। अपराधियों व अवैध तरीके से काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। इस पर पूर्णतया अंकुश लगाएंगे। वहीं थाना प्रभारी गौरे ने पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर सभी को अपनी-अपनी बीट पर ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


0 Comments