भगवान पशुपतिनाथ के मेले में आज भाग्य श्री बम्हसर नाईट्स मुंबई का आयोजन होगा


मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ के 57 वे मेेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक मंच पर विविध कार्यक्रमो का आयोजन जारी हैं। इस कडी में आज 19 नवम्बर मंगलवार की रात्री 8.30 बजे भाग्य श्री बम्हसर नाईट्स मुंबई अपनी प्रस्तुति देगी।
         यह जानकारी देते हुये नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, उपाध्यक्ष सुनिल जैन महाबली, सीएमओं सविता प्रधान गौड, मेला समिति सदस्यगण संगीता शेलेन्द्र गोस्वामी, नारायण कुमावत, मुमताज अश्फाक मेव, यशवंत भावसार, लिखिता आशीष गौड ने बताया कि भगवान भाग्य श्री बहम्सर नाईट्स मुंबई प्रोगाम के अतिथि पिछडा वर्ग जिला कांग्रे्रस अध्यक्ष श्री दीपकसिंह चैहान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री फकीरचंद्र गुर्जर, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री रमणीक पोखरना, अजा विभाग जिलाध्यक्ष श्री तरूण खिंची, इंटक अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष श्री सुनिल बसेर, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष श्री यूनूस मेव, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ लालबहादुर गुप्ता, प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विक्रम भटनागर, भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री प्रसुन मंडलोई, आर्थिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अमरजीतसिंह चावला,  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री प्रीतेश पडिया होगे।
         अतः मंदसौर नगर एवं अंचल के समस्त नागरिको से सादर अनुरोध है कि वे भगवान श्री पशुपतिनाथ मेले में अतिथि गृह के समीप मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता कर भाग्य श्री बम्हसर नाईट्स प्रोगाम का आनंद ले।

Post a Comment

0 Comments