भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्टर ऑफिस का घेराव


मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सोमवार को अन्नदाता के हित में किसान आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया । भाजपा के कार्यकर्ता नक्षत्र गार्डन के यहां एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कलेक्टर परिसर में धारा 144 लगी होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेट्स हटाकर कार्यालय में घुस गए और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस से अपने वचन पत्र में जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया । किसान का 200000 तक का कर्जा अभी तक माफ नहीं हुआ है जिससे वह बैंकों में डिफाल्टर घोषित हो गए हैं बिजली के मनमाने बिल आ रहे हैं । कई किसान मुआवजे से अभी भी वंचित है ।भाजपा कार्यकर्ता ने कहस की हम शांतिमय तरीके से किसान हित की बात सरकार के सामने रखने आए हैं। सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कलेक्टर परिसर में 144 धारा लगा रखी है हम उसका विरोध करते हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है ।हम धारा 144 का विरोध करते हुए अपनी गिरफ्तारी देने को भी तैयार है। आंदोलन में विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा,देवास सांसद मनोहर ऊँटवाल, अम्बालाल चौहान, अनूप माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ता आंदोलन me समलित थे।

Post a Comment

0 Comments