दीपावली मिलन समारोह संपन्न

मंदसौर। समाचार पत्र संपादक संघ का दीपावली मिलन समारोह रविवार को होटल ऋतु वन में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संझा लोकस्वामी के संपादक जितेंद्र सोनी, जिले के एसपी हितेश चौधरी और पूर्व मंत्री नरेंद्र जी नाहटा थे । कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की गई ।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शाल और श्रीफल से समाचार पत्र संपादक संघ के अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रतिपाल सिंह राणा, मोहसिन कुरेशी,लक्ष्मी नारायण मांद ललिया सहित आदि पत्रकारों ने किया।वहीं वरिष्ठ पत्रकार अशोक झलोया,महावीर जैन ने अंचल से आए सभी युवा और ग्रामीण पत्रकारों का मार्गदर्शन कर अपने विचार रखें।

Post a Comment

0 Comments