अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ


मंदसौर ।शामगढ़ में पोरवाल समाज एवं पोरवाल महिला मंडल एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन एवं पोरवाल युवा संगठन के तत्वाधान में जूनी शामगढ़ स्थित समाज के का बड़ा श्री राम मंदिर में विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज रात्रि 8:00 रखा गया । इससे पूर्व  समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में मंदिर में भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण की मूर्तियों का आकर्षक शृंगार किया गया उसके पश्चात 7:00 बजे अलग-अलग बने 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भगवान को लगाया जाएगा । उसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया इसके बाद महाप्रसादी के रूप में अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया गया 1000 से भी ज्यादा महिला एवं पुरुष में बच्चों ने अन्नकूट प्रसादी का लाभ लिया । इस मौके पर समाज के चंद्रप्रकाश फरक्या, दीपिका दानगढ़ ,स्वाति धनोतिया, किशोर मुजावदिया, प्रकाश दानगढ़ ,महेश  दानगढ़ ,मुकेश दानगढ़ ,पंडित रवि नागर, गौरव काला आशीष मुजावदिया गोपाल धनोतिया वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में अन्नकूट का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Post a Comment

0 Comments