दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. पुलिस की फायरिंग के बाद वकील भड़क गए



नई दिल्ली। शनिवार को  नई दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद वकीलों ने पुलिस अधिकारी की पिटाई करते हुए उनके वाहनों के साथ तोड़फोड़ की । मारपीट के दौरान वकील और पुलिस दोनों घायल हुए ।घायल तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गुस्साए वकीलों ने पुलिस के वाहनों में आग लगा दी । इस घटना के दौरान वहां भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। यह विवाद कोर्ट परिसर के पार्किंग में वाहन खड़े करने को लेकर हुआ। अधिकांश वकील खून से लथपथ हैं आग बबूलाए वकीलों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी मारपीट की। डीसीपी मोनिका भारद्वाज के साथ बदतमीजी का मामला भी सामने आया है। वकीलों ने आरोप लगाया कि थर्ड बटालियन के पुलिस वालों ने वकीलों पर हमला कर दिया है जिससे वह गंभीर घायल हो गए। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केसी मित्तल ने पुलिस द्वारा वकीलों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि एक वकील गंभीर रूप से घायल है।  उच्च पद पर बैठे एक पुलिस वाले ने लाकप में एक वकील को पीटा,उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए और मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हम वकीलों की लड़ाई में उनके साथ हैं। एडिशनल एसपी डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि थर्ड बटालियन के पुलिस और वकीलों के बीच हाथापाई पार्किंग को लेकर हुई थी इस मामले में कुछ अन्य वकील भी शामिल हुए। वे लाकफ के अंदर घुसना चाहते थे और वह बदला लेना चाहते हैं लेकिन हमने वकीलों को अंदर नहीं आने दिया हमने अंदर से ताला बंद कर दिया था ताकि बिना किसी जोखिम के जवान और कैदियों को अदालत के सामने पेश किया जाए जबकि वकील अंदर नहीं जा सके तो उन्होंने आग लगाकर लॉकप तोड़ने की कोशिश की है।

Post a Comment

0 Comments