ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार

मंदसौर।ट्राफिक सूबेदार धन्यजय शर्मा द्वारा अपने परिवार के साथ शहर के ऊधमसिंह चौराहे पर गोलगप्पे खा रहे थे,तभी दो युवक राजेन्द्र पिता बद्रीलाल देवड़ा,व बबलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी आया और यातायात धनंजय शर्मा और उनके परिवार के फोटो खींचे जिस पर सूबेदार शर्मा द्वारा उक्त युवकों से फ़ोटो खीचने का कारण पूछा गया तो दोनों ने कहा हम पत्रकार है और तुम्हारी ड्यूटी है शहर मैं अतिक्रमण हटाया जा रहा है और तुम यहाँ मजे कर रहे हो ये ठेले तुम्हारी शरण मैं लग रहे है,हमे 5000 रुपए दो नही तो तुम्हारे फ़ोटो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।जिसके बाद इस बात की शिकायत सूबेदार शर्मा द्वारा थाना शहर कोतवाली पर की गई जिस पर पुलिस ने फरियादी शर्मा की ओर से धारा 384,34 के तहत उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार करलिया है।

Post a Comment

0 Comments