मंदसौर।सीतामऊ में आगामी त्योहारों एवं सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले के संदर्भ में पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के गणपति चौक में चौपाल के माध्यम से शांति समिति की बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक हितेश जी चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है लोगो को अपवाहों पर ध्यान ना देकर उनका प्रतिकार करने का आह्वान किया गया है । सोशल मीडिया के माध्यम से गलत संदेश फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी बात श्री चौधरी ने कही है अपराधी तत्वों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा श्री चौधरी ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।


0 Comments