नपा ने की युवराज सिंह के हत्यारे विक्की गोसर की दुकान सील


मंदसौर। बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने फूड जोन स्थित विक्की गोसर की दुकान को अपने अधिपत्र में लिया । इस दौरान दुकान के शटर पर सील लगा दी गई है । इसके साथ ही फूड जोन की दुकानों के बाहर लगे शेड भी हटा दिए गए हैं। बुधवार को नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन ने युवराज सिंह हत्याकांड के आरोपी विक्की कौशल पर एक को सख्त कार्रवाई की विकी कौशल की उत्कृष्ट विद्यालय के सामने फूड जोन स्थित दुकान को नगर पालिका ने अपने आधिपत्य ने ले लिया। पुलिस और नगरपालिका के अमले ने फूड जोन की अन्य दुकानों के बाहर लगे शेड भी जेसीबी मशीन से हटा दिए इस दौरान भारी भीड़ एकत्रित हो गई सीएसपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि पुलिस ने नगरपालिका को प्रतिवेदन भेजा था इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। यह दुकान लगभग 18 से 20 लाख रु की है। इस दुकान का विक्की गोसर द्वारा किराया जमा नहीं कराया जा रहा है था। पुलिस ने विक्की गोसर व दीपक तंवर की और भी संपत्ति की जानकारी जुटाई है इन पर भी जल्दी कार्रवाई होगी। सीएमओ सविता प्रधान का कहना है कि  विकी गोसर द्वारा दो साल से किराया जमा नहीं कराया जा रहा था। दुकान भी उसने दूसरे व्यक्ति को पट्टे पर दे दी थी जो अनुबंधन का उल्लंघन है जिसके कारण दुकान कुर्क कर नगर पालिका ने आधिपत्य में ले ली है।

Post a Comment

0 Comments