मंदसौर। पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी व नगर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन सफाई के अंतर्गत शहर थाना कोतवाली पुलिस ने नाका नंबर 10 से परमानंद उर्फ बाबू पिता ईश्वर सिंधी उम्र 40 वर्ष निवासी नरसिंह घाट जनकुपूरा के कब्जे से अवैध 1 देशी रिवाल्वर मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन वारंटी ओं की धरपकड़ के अंतर्गत 3 वर्षों से चल रहे फरार स्थाई वारंटी अभिषेक पिता अंबालाल पालीवाल निवासी महावीर कॉलोनी मंदसौर वह धारा 138 में गिरफ्तार वारंटी आजाद का पिता जहुर खा निवासी महावीर कॉलोनी गीता भवन, शेरू पिता मुन्ना का मेवाती निवासी मदारपुरा, संजय पिता रामनारायण भमोलिका उम्र 30 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौराया, राजेश पिता ओमप्रकाश सुथार निवासी गणपति चौक को गिरफ्तार किया।


0 Comments