मंदसौर ।गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्रों को जिला कलेक्टर मनोज पुष्प , प्रबंधक मंदिर समिति अध्यक्ष एस.डी.एम गरोठ के.सी. ठाकुर के आदेशनुसार मंदिर समिति सचिव प्रभारी तहसीलदार भानपुरा,राकेश यादव के निर्देशन मे सोमवार को ग्राम पटवारी रवि शर्मा द्वारा खोले गए।अधिक जानकारी देते हुए मंदिर कर्मचारी पं.ब्रजेश शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व पिछले माह 4 नवम्बर को मंदिर दान पात्रों को खोला गया था।
प्रथम दिवस सोमवार को देर शाम तक चली गणना मे कुल 6 लाख 88 हजार 700 रुपये की गणना का कार्य राजस्व विभाग भानपुरा पटवारी गण, शिक्षा विभाग गणक कर्मचारीगण, ग्राम कोटवार, मंदिर कर्मचारीयो, एवं बैंक कर्मचारियों द्वारा संपन्न किया गया।गणना के उपरांत राशी को पंजाब नेशनल बैंक शाखा भानपुरा के प्रबंधक लोकेंद्र पहाड़िया,कैशियर मनोहर पाटीदार को सुपर्द किया गया।सुरक्षा के मद्देनजर गणना कार्य की रिकार्डिंग सी.सी.टीवी. कैमरे के माध्यम से की गई।आगामी दिनों मे भी गणना कार्य जारी रहेगा।


0 Comments