नीमच। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के निर्देशानुसार जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान जारी है शहर में यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है आज दिनांक 16 दिसंबर 19 को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई नियम विरुद्ध चल रहे 56 वाहनों के चालान बनाए जा कर ₹21500 शमन शुल्क वसूला गया एवं 185 की एक कार्रवाई की गई। अधिकतर कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में की गई यातायात प्रभारी राम सिंह राठौर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गई। यातायात प्रभारी आरएस राठौर ने आमजन से अपील करते हुए कहा की दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट लगावे दुपहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठाएँ। तेज गति से वाहन ना चलाएं नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें शहर में अपने वाहन व्यवस्थित जगह पार्किंग में रखें। एवं नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।


0 Comments