मंदसौर।पर्यटन के संबंध में बैठक कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जिला पर्यटन सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि राक पेंटिंग अर्थात गांधी सागर में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाए। रॉक पेंटिंग क्षेत्र को जनता के सम्मुख और अधिक पहुचाने के लिए उस क्षेत्र में हस्तशिल्प एवं रैलियों का आयोजन भी किया जाए। गुफाओं एतिहासिक स्थलों, रॉक पेंटिंग्स का और अधिक से अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार हो। आठ लेन निर्माण के पश्चात यह क्षेत्र देश-दुनिया से आसानी से जुड़ जाएगा। सूक्ष्म सिंचाई परियोजना जो कि सोलह सौ करोड़ रुपए से निर्मित हुई हैं। यह विश्व की तीसरे नंबर की परियोजना है। इसका भी इस क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ेगा। रॉक पेंटिंग क्षेत्र में अन्य विश्वविद्यालय के लोग आए इसके लिए अन्य विश्वविद्यालयों को निमंत्रण पत्र भेजा जाए। महत्त्वपूर्ण स्थल वहां पर लेजर शो कार्यक्रम आयोजित हो। इसके लिए प्लानिंग तैयार करें।


0 Comments