सट्टा खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया, 10500 रू व तीन मोटरसाइकिल जप्त की

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ पूजा अवाना एवं  अशोक मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा आशीष कुमार वृताधिकारी वृत पिपलखुट के निर्देशन में सालमगढ़ थानाधिकारी केशुलाल खटिक के नेतृत्व में मय जाप्ता  के थाना हाजा से लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व रात्रि में हल्का शस्त हेतु रवाना हो कस्बा सालमगढ़ पहुंचा जहां पर मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कस्बा सालमगढ चौक के आगे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों से सट्टा खेल रहे हैं मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से  थानाधिकारी मय जाप्ता के मौके पर पहुंचा जहां पर रोड के किनारे कुछ लोग बैठे हुए ताश के पत्ते खेल रूपयों पर दाव लगा रहे थे जिनको नाम पता पूछा तो अपना नाम छगनलाल पिता किशन लाल मीणा उम्र 22 साल निवासी राणाखेडा थाना सालमगढ  मुकेश पिता बालुराम मीणा उम्र साल निवासी बडवास कला थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ बाबूलाल पिता कालू लाल मीणा उम्र 35 साल निवासी पिंगथली थाना सालमगढ़ शांतिलाल  पिता कुशाला मीणा उम्र 30 साल निवासी सात महुडी जिला प्रतापगढ़ खातुराम मीणा पिता कचरू मीणा उम्र 35 साल निवासी राणाखेडा थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ़ प्रवीण पिता हिरालाल हरिजन उम्र 30 साल निवासी सालमगढ थाना सालमगढ बहादुर लाल पिता उदयराम उम्र 22 साल निवासी सात महुडी थाना सालमगढ  संतोष पिता कालुराम उम्र 24 साल निवासी राणा का खेडा थाना सालमगढ़ जितेंद्र पिता बाबूलाल उम्र 23 साल निवासी सालमगढ़ जिला प्रतापगढ़ होना बताया तथा मौके पर प्रत्येक की तलाशी ली गई प्रत्येक के हाथ में ताश के पत्ते व कुल 10500 रू व मौके से मुल्जिमान की तीन मोटरसाइकिले बरामद की गई
पुलिस कार्रवाई टीम में इनका सहयोग रहा
केशुलाल खटिक थानाधिकारी थाना सालमगढ़ नाथु सिंह हैड कांस्टेबल अमृलाल हैड कानि अर्जुन सिंह भाटी आशिष कुमार   कानि कालु सिंह माधव कुमार  कानि लक्ष्मण अरविन्द बाबूलाल  जिला स्पेशल टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments