मन्दसौर।CAA के जनसमर्थन में आज महाराणा प्रताप चौराहे से भाजपा के आह्वान पर मौन जुलूस निकाला गया हालांकि जिले में धारा 144 लगी होने के कारण जिला प्रशासन ने रैली की कोई स्वीकृति नहीं दी थी। जुलूस में caa के समर्थक तिरंगा झंडा, तख्तियां और 300 मीटर तिरंगे की चुनरी लेकर मौन धारण कर क्रमबद्ध में चल रहे थे । जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के नेता,अभिभाषक संघ, महिलाएं और साधु संत का भी समर्थन देखने को मिला। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रैली मैं आने वाली भीड़ को देखते हुए सारी तैयारी कर रखी थी। शहर में यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए जगह-जगह वाहन खड़े करने की व्यवस्था कर रखी थी साथ ही पूरे मोन जुलूस का वीडियोग्राफी ड्रोन कैमरे द्वारा किया गया ।caa की समर्थन रैली में ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली।मौन रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड से शुरू हुई जो सरदार पटेल चौराहा,विश्वपति शिवालय गांधी चौराहा,भारत माता चौराहा,घंटाघर ,काल खेत गली नंबर 1 कोतवाली के पास से,परम्परा जेवलर्स होते हुए,महाराणा प्रताप बस स्टैंड पहुंची। जहां राष्ट्रगान के बाद रैली का समापन हुआ।


0 Comments