मन्दसौर।कंजर बदमाषो द्वारा कि जा रही चोरी की वारदातो की रोकथाम के लिये श्रीमान हितेश चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा चोरी करने वालो बदमाशो पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशो पर कार्यवाही करते हुये श्री मनकामना प्रसाद अति0पुअ0मन्दसौर , श्री शेरसिह भूरिया अ0अ0पु0 मन्दसौर ग्रामिण अनुभाग केे निर्देशन में निरी एल एस परमार थाना प्रभारी थाना अफजलपुर को दिनांक 25.02.2020 की रात्री में मुखबीर द्वारा सुचना मिली की राजस्थान स्थित टोकडा कंजर डेरा के कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी बडी वारदात को अंजाम देने निकले हे सुचना पर कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी अफजलपुर, सुवासरा, सीतामऊ एवं दलोदा एवं हमराह बल द्वारा उक्त बदमाशो की नाकाबंदी एवं घेराबंदी करते ग्राम सातलखेडा जंगल में विनोद पिता नाहरसिंह कंजर उम्र 30 वर्ष निवासी अरनिया टोकडा व लड्डु पिता प्रभुलाल कंजर उम्र 20 वर्ष निवासी सदर को मय एक देशी कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा राउण्ड के गिरफ्तार किया गया एवं थाना अफजलपुर से दिनांक 13.01.2020 को रात्री में चोरी गई तुफान फोर्स गाडी जिसका रजि. क्रमाक एम पी 44 बीसी 0357 किमती 275000 रू बरामद की गई व उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना अफजलपुर पर अपराध क्रं.51/20 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। उक्त कंजर बदमाष लबे समय से क्षेत्र में वारदातो को अंजाम देते रहे जिनके विरूद्व थाना हाजा पर पुर्व में 234/16 धारा 379 भादवि व अपराध क्रमाक 2/2019 धारा 394 भादवि पंजीबद्व है एवं थाना दलोदा के भी अपराध में उक्त आरोपियों के द्वारा कलोंजी मय पिक अप वाहन के चोरी करना कबुल किया गया है। भविष्य में वेधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये जप्ती की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
*जप्त मश्रुका*:- एक तुफान फोर्स गाडी जिसका रजि. क्रं. एम पी 44 बीसी 0357 किमती 2,75,000 रु.की जब्त एक देशी 15 बोर कट्टा मय जिन्दा कारतुस किमती 8,000 रु.
*गिरफ्तार आरोपी*:- विनोद पिता नाहरसिंह कंजर उम्र 30 वर्ष निवासी अरनिया टोकडा राजस्थान एवं लड्डु पिता प्रभुलाल कंजर उम्र 20 वर्ष निवासी अरनिया टोकडा राजस्थान
*सराहनीय योगदान*. थाना प्रभारी अफजलपुर निरीक्षक एल.एस. परमार,निरीक्षक अमित सोनी थाना सीतामऊ, थाना प्रभारी सुवासरा उनि समरथ सीनम, थाना प्रभारी दलोदा उनि अमित कुशवाह,उनि आर. एस .पँवार, प्र.आर. 168 जुगल किशोर, प्र.आर. 475 नानुराम दसौरिया, आर. चालक 267 अजहर मेव व थाना सीतामऊ सउनि विजय पुरोहित,प्र.आर. सुनील तोमर, आर. जितेन्द्र, सैनिक कचरुलाल का सराहनीय योगदान रहा है ।


0 Comments