108 एंबुलेंस बनी बालक की जन्म स्थल

सीतामऊ। गांव पतलारसी कला में  आशा कार्यकर्ता नर्मदा जी ने  रेखा 20 वर्ष पति विष्णु कुमावत के  प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस को कॉल किया था। 108 एम्बुलेंस नाहरगढ़ से महिला की सहायता के लिए तुरंत रवाना हुई तथा समय पर पहुंच कर प्रसव पीड़ित महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ ले जाते समय रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी स्थिति के अनुरूप 108 एंबुलेंस मौजूद स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुनील वैष्णव और पायलट तेज प्रकाश चौहान ने एंबुलेंस को रास्ते में ही रोककर महिला का सुरक्षित सफल प्रसव कराया महिला ने एक स्वच्छ बालक को जन्म दिया बाद में जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ में भर्ती कराया गया अभी दोनों की स्थिति सामान्य है।

Post a Comment

0 Comments