
मंदसौर। 16, 17 फरवरीकी रात्रि में फरियादी अभिषेक पिता बाबुलाल गुप्ता की बन्टी पान चौराया नई आबादी मन्दसौर से एक क्रेटा कार क्रमाक एम.पी.14 सीसी 4999 किमती 8,00,000.00 लाख रू की अज्ञात व्यक्ति द्वारा चराई जाने की सुचना पर थाना कोतवाली मन्दसौर पर अपराध क्रमाक 97/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान हितेश चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में श्रीमान मनकामना प्रसाद अति पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं श्रीमान नरेन्द्र कुमार सौलंकी नपुअ मन्दसौर केे मार्गदर्शन में निरीक्षक शिवकुमार यादव थाना प्रभारी कोतवाली एवं गठित टीम द्वारा लगातार उच्च स्तरीय प्रयास करते हुये दिनांक 28.02.2020 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए साबाखेडा फन्टा मन्दसौर से उक्त चुराई गई क्रेटा कार क्रमाक एम.पी.14 सीसी 4999 बरामद करते हुये घटना में शामिल चार आरोपी कुशाल शर्मा, बबलू मालवीय, आशुतोष कहार एवं सुशील शर्मा को मय एक अवैध देशी पिस्टल व 03 जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया गया*।
*तरीका-ए-वारदात*:- फरियादी द्वारा दिनांक 11.02.2020 को क्रेटा कार डी0के0वाय गोल चौराया पर कार डेकोर हेतु रखी गई थी। उक्त स्थान से आरोपी कुषाल शर्मा, बबलू मालवीय, अरूण चैहान उर्फ मामा द्वारा उक्त कार की चाबी चुराई गई एवं कार के नम्बर द्वारा आनलाईन ट्रांसपोर्ट विभाग की साईड से कार के मालिक का पता निकाल कर कार चुराने के उद्देष्य से कार की लगातार रेकी करते हुए दिनांक 16-17.02.2020 को रात्रि में फरियादी के निवास स्थान बन्टी पान चौराया नई आबादी मन्दसौर से आरोपी आशुतोष कहार एवं कुषाल शर्मा द्वारा कार चुराई गई इस दौरान आरोपी सुशील शर्मा द्वारा निगाह रखी गई आरोपियों द्वारा कार चुरा कर कार के वास्तविक क्रमाक एम.पी.14 सीसी 4999 की नम्बर प्लेट बदल कर फर्जी नम्बर प्लेट क्रमाक आर0जे0 27 सी जी 0263 लगा कर दलोदा, भावगढ, देवलदी प्रातपगढ होते हुये चित्तोड गढ होते हुये उदपुर गये वहा से भवानी मंडी पहुचे वहां से अपने दोस्तो के साथ पार्टी कर घुमते फिरते हुए वापस मन्दसौर में किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की मंशा से आये थे। इस दौरान चारो आरोपीगण मन्दसौर पुलिस गिरफ्त में आये इन के पास से अवैध देशी पिस्टल मय 03 जिन्दा राउण्ड बरामद होने पर थाना कोतवाली पर 25,27 आर्म्स एक्ट में अपराध पंजीबद्व किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम*:-
1- सुशील शर्मा पिता बाल किशन शर्मा जाति सुतार उम्र 22 साल निवासी दत्त मन्दिर के पीछे नई आबादी मन्दसौर
2- अशुतोष कहार पिता रमेष चन्द्र कहार जाति भोई उम्र 22 साल कैलाश नगर किटयानी मन्दसौर
3- कुशाल शर्मा पिता नरेन्द्र शर्मा जाति बाहम्ण उम्र 20 साल निवासी सुदामा नगर दलौदा थाना दलोदा जिला मन्दसौर
4- बबलू मालवीय पिता लक्ष्मी नारायण मालवीय जाति बलाई उम्र 20 साल निवासी अम्बिका नगर दलौदा थाना दलोदा
*फरार आरोपी*:- अरूण चैहान उर्फ मामा पिता जवाहर लाल चैहान उम्र 22 निवासी अम्बिका नगर दलौदा थाना दलोदा जिला मन्दसौर
*जप्त मश्रुका*:- क्रेटा कार क्रमाक एम.पी.14 सीसी 4999 किमती 8,00,000.00 लाख रू, देशी पिस्टल मय 03 जिन्दा राउण्ड
*सराहनीय कार्य*:- उनि रितेश डामोर, उनि अभिषेक पाल, सउनि प्रेम सिंह हटिला, सउनि संजय प्रताप सिंह, आर 639 आषीश बैरागी, आर 236 भानुप्रताप सिंह, आर116 रमीज राजा, आर 630 गिरीश सिंह, आर अमित मिश्रा, आर विनोद नामदेव, आर दिग्पाल सिंह, आर राकेश सिंह सोलंकी , आर दिपेन्द्र सिंह, आर 660 हरीराम धाकड का सराहनीय कार्य रहा है।

0 Comments