मानवता मिशन ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंद व्यक्ति के द्वार पर पहुचाया जा रहा भोजन


मंदसौर। ।मानवता मिशन ट्रस्ट एवं श्री हरि कथा आयोजन समिति  के तत्वाधान में आचार्य श्री रामानुज जी की प्रेरणा से लाग डाउन के दौरान मंदसौर शहर में जरूरतमंद व्यक्तियों तक समाजसेवी नारू भाई एनके इंजीनियरिंग के सहयोग से घर घर भोजन के पैकेट भिजवाए जा रहे हैं  22 मार्च से प्रारंभ किया गया यह सफर निरंतर जारी है आज लगातार पांचवें दिन 1200 भोजन के पैकेट जरूरतमंद व्यक्तियों तक वाहन के माध्यम से पूरी सावधानी पूर्वक पहुंचाए गए। अब तक 5 हजार जरुरतमंद  व्यक्तियो तक भोजन के पेकेट भिजवाये जा चुके है ।
आज गुरुवार को भोजन पेकेट वितरण वाहन को रवाना  औधोगिक क्षेत्र स्थित नाहरु भाई के संस्थान एन के इंजीनियरिंग  से मंदसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, मानवता मिशन ट्रस्ट के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमाश्ंकर शर्मा की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया ।
 मंदसौर  जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश जोशी ने कहा कि दुनिया में पैसा तो अनेक लोगों के पास है लेकिन सत्कार्य में अच्छे लोगों का ही पैसा लग पाता है इस विपदा की घड़ी में मंदसौर शहर में आचार्य रामानुज जी की प्रेरणा से समाजसेवी नाहरू भाई जैसे व्यक्ति आगे आए हैं और लगातार 5 दिवस से जरूरतमंद व्यक्तियों तक भोजन पहुंचा रहे हैं यह अपने आप में एक बढ़ा  और बिरला कार्य है यह कार्य हर कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है जिसे ईश्वरीय शक्ति और आचार्य श्री रामानुज जी जेसे  संतों का सानिध्य प्राप्त होता है  वही व्यक्ति अपने धन का उपयोग अच्छे कार्य में कर सकता है उसमें से नाहरू भाई भी एक है।
मानवता मिशन ट्रस्ट के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरिकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल  ने कहा कि  आचार्य श्री रामानुज जी महाराज ने मानवता मिशन ट्रस्ट का गठन सिर्फ इसलिए किया कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए और मिशन का  मुख्य उद्देश्य कि  जरूरतमंद व्यक्ति तक  मिशन की टीम उसके द्वार पर भोजन का पैकेट लेकर पहुंचे और स्वयं अपने हाथों से उसे भोजन परोसे ना की जरूरतमंद व्यक्ति भोजन के लिए संस्था के पास आए। संस्था स्वयं व्यक्ति के पास जावे और इसी भावनाओं को आज मानवता मिशन ट्रस्ट के  ट्रस्टी समाजसेवी नाहरू भाई ने साकार किया और विपदा के इस दौर में घर घर जरूरतमंद को भोजन पहुंचाने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है ।नारू भाई और उनकी पूरी टीम 22 मार्च से लगातार भोजन व्यवस्था में जुटी हुई है स्वयं अपने परिसर में भोजन तैयार करवा रहे हैं और वाहन के माध्यम से अपने दोनों पुत्रों को साथ में भेज कर जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन के पैकेट पहुंचा रहे हैं यही तो असली मानवता का मिशन है और आचार्य रामानुज जी की भी भावना यही है कि भूखा व्यक्ति संस्था के पास नहीं आवे संस्था उसके द्वार पर जावे यही सब उद्देश्य को लेकर मानवता मिशन का राष्ट्रीय स्तर पर   गठन किया गया है आने वाले समय में और भी अनेक योजनाएं  मानवता मिशन की है जो जन सहयोग से साकार की जावेगी।
  नाहरुभाई ने बताया कि सेवा के इस मिशन में आचार्य श्री रामानुज जी की प्रेरणा से हमारा पूरा परिवार लगा हुआ है पिछले 5 दिनों से फैक्ट्री परिसर में शुद्ध सात्विक भोजन तैयार करवा कर जरूरतमंद व्यक्तियों तक भेजा जा रहा है पूड़ी सब्जी प्रतिदिन बनाई जा रही है कुछ लोगों ने बताया कि वे रोज पूरी नहीं खा सकते हैं इसलिए कल से उनके लिए रोटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रोटी निर्माण की मशीन भी फैक्ट्री परिसर में लगाई जावेगी। सेवा के इस कार्य मे प्रतिदिन परिवार के लियाकत, शहजाद , रामप्रसाद,विक्रम,व दिपक सहित अन्य स्टाप जुडा हुआ है ।

Post a Comment

0 Comments