सीतामऊ ।अंचल में यदि कोरोना के पोजेटिव मरीज निकलते है तो उनको भर्ती कर उपचार करने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प, सीईओ ऋषव गुप्ता के निर्देशनुसार सीतामऊ अनुविभागीय अधिकारी बिहारीसिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार मुकेश सोनी, सीएमओ रवि गुप्ता ओर उनके कर्मचारियो, पीडब्लूडी की टीम, एमटी नारायण हरगौड़ द्वारा 250 बेड के आइसोलेशन वार्ड नवोदय विद्यालय लदूना ओर छात्रावासों में तैयार कर लिए गए है ।सुवासरा में भी तहसीलदार सुनील डाबरओर सीएमओ सतपुड़ा ने लगभग 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड नगर के विभिन्न छात्रावासों में तैयार किये है। जिसमे स्वछता ओर बेहतर वातावरण का ध्यान रखते हुवे ,बस्ती से बाहर के शासकीय भवनों का चयन किया गया है जहाँ पलंग ओर बिस्तर लगा दिए गए है।जिले की टीमें भी इन आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर चुकी है।एक तरफ प्रशासन कोरोना को लेकर सचेत ओर चिंतित है वही दूसरी ओर लॉक डाउन खुलने के बाद से जनता बे फिक्र है और संक्रमण न हो उन सावधानियों को ताक में रख बाजारों में स्वतंत्र विचरण कर रही है,इतने दिन के लॉक डाउन के बाद भी जागरूकता नही दिख रही है, व्यापारी भी सिर्फ व्यापार करने में लगे हुवे है।


0 Comments