आधुनिक मशीनीयुग में गौसेवा की ओर युवा वर्ग का आगे बढना अविस्मरणीय प्रयास

नीमच। गौसेवा बिना विकसित राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। आधुनिक मशीनीयुग में गौसेवा की ओर युवा वर्ग का आगे बढना अविस्मरणीय प्रयास है। यह बात मंदसौर नीमच लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने कही। वे इंदिरा नगर स्थित बगीचे के समीप राष्ट्रीय गौसेवा संघ जिला इकाई नीमच द्वारा रविवार सायं 6 बजे जीवसेवा गौ अभियान की श्रृंखला में आयोजित मूक पशु गौमाता के लिए नाद स्थापना अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक हो रहा है। यह विकसित राष्ट्र का प्रमुख आधार है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि गायों के लिए नाद स्थापना कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के संरक्षण की अभिनव पहल है।
कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवंतिका जाट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र भटनागर बबलू भैया, राष्ट्रीय गौसेवा संघ जिलाध्यक्ष रोशन वर्मा ने भी गौसेवा जीव दया के महत्व पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया।
इस अवसर पर गौमाता को हरी घास, गुड खिलाकर आशीर्वाद ग्रहण किया। अतिथियों द्वारा गौमाता की आरती की गई। पं. मनीश जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई गई। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका माहेश्वरी, श्रीमती रिंकु पंवार, ललित ग्वाला, प्रकाष मंडवारिया, चंचल बाहेती, राष्ट्रीय गौसेवा संघ जिलाध्यक्ष रोशन वर्मा, संगठन मंत्री रवि जैन, नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया, नगर मंत्री राहुल राठौर, उपाध्यक्ष यषवंत सोनी, गौरव कदम, पं.मनीष जोशी, रोहित शर्मा, अभयराजसिंह तंवर, अजयसिंह तंवर, चिराग नागलोत, रजत कच्छारा, भरत खराडी, विक्रम सोलंकी, राहुल खराडी, योगेश चांवला, शुभम नामदेव आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments