तहसीलदार ने किया गौशाला में पौधरोपण

मंदसौर। मल्हारगढ तहसीलदार प्रीति भिसे ने गुरुवार को टकरावद में श्रीकृष्ण गोशाला का निरीक्षण कर गोशाला परिसर में  गायों के रखरखाव ,चारे के भंडारण सहित अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली व शासन से जितनी ज्यादा मदद मिल सके उतनी ज्यादा मदद दिलवाने का भरोसा दिलवाया गोशाला निरीक्षण के अवसर पर तहसीलदार द्वारा गोशाला परिसर में  पौधारोपण भी किया गया व कहा कि इस बार कोरोना संकटकाल में लोगों ने प्रकृति का महत्व समझा है। फल और सब्जी सहित खान-पान की दूसरी वस्तुओं ने मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी बात को ध्यान में रखकर इस वर्षा सीजन में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का प्रयास किया जाएगा।
 तहसीलदार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने में वृक्षारोपण और जलसंरक्षण के प्रयास आज की महती आवश्यकता है। वृक्षारोपण, जलसंरक्षण और वॉटर हारवेस्टिंग जैसे प्रयास ही पर्यावरण के संतुलन को बनाये रख सकते हैं इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक तेजकरण वर्मा ,पटवारी पूनमचंद जैन व समिति सदस्य उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments