यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध लाखों रुपए पकड़े

मन्दसौर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी की पुलिस टीम को मिल रही लगातार सफलता के तहत आज मन्दसौर शहर के यातायात प्रभारी  शैलेंद्र सिंह चौहान के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग में मिल रही सफलता। आज प्रतापगढ़ रोड के नाका नंबर 10 नंबर पर संदिग्द दो व्यक्ति को वाहन चैकिंग के दौरान रोका गया तो उप दोनों व्यक्ति के पास से 11 लाख 59 हजार रुपये, एक खाली पिक अप वाहन से बदनावर निवासी करण सिंह पवार से जप्त किये गये हवाला का पैसा होने का संदेह आदि की कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली को आरोपी तथा कैश सुपुर्द किया गया और थाना यातायात मन्दसौर द्वारा आज लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए 10 नंबर नाके के पास यातायात चेकिंग पॉइंट से एक खाली पिक अप वाहन MP11G 1862 से 11 लाख 59 हजार रुपए जप्त किए गए तथा वाहन चालक लाखन पिता नरसिंह निवासी बदनावर तथा करण सिंह पिता दिलीप सिंह पवार निवासी बदनावर धार द्वारा रुपए के संबंध में संदेहास्पद जवाब दिये गये तथा यह बताया गया की उन्हें सिर्फ एक फोन नंबर मिला है जिस पर फोन करके रुपए संबंधित व्यक्ति को सौंपना था रुपए नाकोड़ा स्टोर बदनावर धार से लाए गए बताया गया किसी प्रकार का कोई बिल प्राप्त नहीं हुआ एक पेपर पर कोड वर्ड मैं हिसाब लिखा होना दिखा गया जिससे हवाले के रुपए होने के संदेश से इनकार नहीं किया जा सकता। शहर पुलिस कोतवाली आगे की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments