
मंदसौर ।थाना गांधीसागर के हत्या के मामले मे पिछले 32 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी एवं 5000 रू का ईनामी उद्घोषित बदमाश दौलत सिंह पिता दीप सिंह बंजारा उम्र 62 साल निवासी ग्राम बड़ोदिया थाना गांधी सागर हाल मुकाम ग्राम भोपतपुरा थाना बिजोलिया जिला भीलवाड़ा को थाना गांधीसागर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया। सिद्धार्थ चोधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन एवं विनोदसिंह चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ व फूलसिंह परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरोठ अनुभाग के मार्गदर्शन में थाना गांधीसागर द्वारा स्थाई वारंटी धरपकड़ अभियान के तहत अपराधियों पर लगातार नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिये जाकर वारंटीयो को गिरफ्तार करने के लिए तथा उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य मे आज दिनांक को थाना गांधीसागर केे धारा 302 भादवि में पिछले 32 साल से फरार स्थायी वारण्टी दौलत सिंह पिता दीप सिंह बंजारा उम्र 62 साल निवासी ग्राम बड़ोदिया थाना गांधी सागर हाल मुकाम ग्राम भोपतपुरा थाना बिजोलिया जिला भीलवाड़ा को को गिरफ्तार किया गया। वारंटी दौलत सिंह को वर्ष 1988 में न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था जो वारंटी वर्ष 1988 में हाई कोर्ट से जमानत प्राप्त करने के उपरांत फरार हो गया था वारंटी काफी लंबे समय से फरार था। एवं इस पर 5000 रू का ईनाम भी उद्घोषित था।उक्त सराहनीय कार्य में उनि श्री रूपसिंह बैस, थाना प्रभारी गांधीसागर, एवं टीम सउनि जितेन्द्र सिंह चैहान , सउनि साजिद मंसूरी, आरक्षक 211 बहादुर सिंह, आरक्षक 170 वसीम अकरम ,आरक्षक 552 राजकुमार भट्ट, आरक्षक 178 रामचंद्र का सराहनीय योगदान रहा ।
1 Comments
Mandsor poloc ko or jada satrkta ke saat kaam karna chahiye
ReplyDelete