
प्रतापगढ़ ।राष्ट्रीय राज्य मार्ग से सटे एक होटल में आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई उक्त घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल खटीक ने बताया कि शहर के एनएच 113 पर स्थित होटल शुभ लाभ में आज एक व्यक्ति के मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली जिस पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया शव की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक युवक नीमच जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का नाम बालकिशन पुत्र गोपाल नागदा बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार युवक के पास से सल्फास की जहरीली दवा मिली है 4 विषाक्त के पैकेट में से एक का सेवन युवक द्वारा किया गया । शुक्रवार शाम को होटल में रूम बुक कराने के बाद शनिवार सुबह जब वह चेक आउट कर कर निकल रहा था इस दौरान होटल परिसर में ही युवक की मृत्यु हो गई प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही विषाक्त सेवन से युवक की मृत्यु होना बताया जा रहा है पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा कर युवक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
0 Comments