प्रतापगढ़ ।जिले के अरनोद उपखण्ड मुख्यालय के नई आबादी स्थित पुलिस थाने के पास ही एक डंपर चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मोके पर मौजूद लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल और डंपर दोनों ही साथ में चल रहे थे कि अचानक व्यक्ति डंपर की चपेट में आ गया जिसके मौके पर काफी खून बह गया, पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया मोटरसाइकिल के कागजात के अनुसार मोटर साइकिल दिलीप जैन पुत्र प्रेमचंद जैन, जैन कॉलोनी मंदसौर के नाम पर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। उक्त युवक मोबाइल के एसएसरी सामान बेचने का काम करता था। अभी हाल ही में अरनोद प्रतापगढ़ सीसी रोड बना है स्पीड ब्रेकर नहीं होने से भी वाहन तेज गति से निकल रहे हैं जिससे एक्सीडेंट एवं गाड़ी स्लिप होने का खतरा भी है।
0 Comments