
प्रतापगढ़ ।अपनी विभिन्न मांगों और वेतन की समस्या को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारीयों ने गुरुवार से हड़ताल पर उतरने का फैसला किया है इस मामले में सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के मंत्री दिनेश कल्याणा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका के जेईएन दुलीचंद सोलंकी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया कि सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 18 जून को उन्होंने प्रशासन को मांगपत्र सौंपा था, लेकिन उस मांग पत्र पर प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है साथ ही बताया कि उन्होंने अपनी मांगों और वेतन की समस्या को लेकर करीब 4 माह से प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराते आ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया है। लेकिन किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है, ज्ञापन ने बताया कि जब तक बकाया वेतन एवं डीए एरियर उनके खातों में नहीं आएगा तब तक वह सफाई कार्य का गुरुवार से पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष कालू नकवाल, संतोष चनाल, इंद्रादेवी, प्रियंका, करण,टीना,कविता, बबली, अनीता, मधु कल्याणा,प्रेमबाई, प्रियंका, सपना, कैलाशचंद, तुलसीबाई, साधना, गोपाललाल, शीलाबाई, राजेश कुमार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments