प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय के जीरो माईल चौराहा से होकर मानपुरा- झांसडी मार्ग होते हुवे संचई - कुलथाना जाने वाली लाखों रुपयों से बनी सड़क पहली बारिश में ही धुलकर कंकरो में बदल चुकी है । जिसके कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । दो पहिया वाहन ओर चार पहिया वाहन चालकों से ज्यादा पैदल चलकर आने जाने वाले यात्रियों को इस मार्ग में फैले कीचड़ के साथ साथ गंदे पानी के छीटे उड़ने की समस्या से आए दिन दो चार होना पड़ रहा है ।
इस रास्ते से गुजरते इन गावों के लोग
जीरो माइल चौराहे से होकर जाने गुजरने वाले मार्ग पर मानपुरा,कड़ियावाद, झांसडी,अखैपुर,बेलारा,बेलारी, किटखेडी, रजोरा,अरनिया, असावता,कुलथाना,गंधेर सहित लगभग एक दर्जन से अधिक गावों के लोग गुजरते है जिनको भारी कीचड़ ओर कांकरो के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है ।
आये दिन हो रही दुर्घटना घटित
भारी बारिश के चलते इस मार्ग का डामर धूल जाने के कारण इसमें से निकली गिट्टी आये दिन जहां वाहनों के टायरों को पंक्चर कर रही है वहीं वाहन चालक चोटिल होकर गिर रहे है । जिसके कारण शारीरिक हानि होने के साथ ही भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है ।
छह माह पहले हुआ घटिया पेचवर्क
जीरो माइल चौराहे से होकर गुजरने वाले मानपुरा झांसडी मार्ग पर छह माह पहले ही घटिया पेचवर्क किया गया था जिसके कारण एक बारिश भी सहन नहीं कर पाया ओर सारे पेचवर्क उधड़ गए ।
विधायक ने किया था विरोध
मानपुरा झांसड़ी मार्ग पर छह माह पहले किए गए घटिया पेचवर्क को लेकर विधायक रामलाल मीणा ने भी जोरदार विरोध किया था ओर ठेकेदार को गुणवत्ता पर ध्यान देकर कार्य करने को कहा गया था यदि गुणवत्ता पर ठेकेदार ध्यान नहीं दे तो ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही गई थी लेकिन उसके बाद भी ना तो ठेकेदार ने गुणवत्ता पर ध्यान दिया ओर ना ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ओर यह मामला वहीं दब कर रह गया ।
भक्तों की राह में रोड़ा बनी सड़क
झासडी गांव से पूर्व प्रसिद्ध श्री रोकड़िया हनुमानजी का मंदिर है जहां दर्शन के लिए प्रति मंगलवार ओर शनिवार को प्रतापगढ़ से भक्तों का आना जाना लगा रहता है लेकिन इस बारिश से सड़कों के ऊपर से डामर निकल कर गड्ढों में तब्दील होने के कारण यहां आने जाने वाले भक्तों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ओर सड़कों से निकली गिट्टी राह में रोड़ा बनी हुई है।
आखिर गुणवत्ता पर क्यों ध्यान नहीं देते अधिकारी ।?
प्रतिवर्ष यह मार्ग बारिश के कारण गड्ढों में तब्दील हो जाता है ओर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार द्वारा पेचवर्क किया जाता है आखिर क्यों ? जनता का पैसा इस प्रकार घटिया पेचवर्क पर खर्च कर दिया जाता है ओर अधिकारी मौन क्यों धारण कर लेते है या तो अधिकारी जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहे या फिर लगे है ठेकेदार को खुश करने में ।
जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को शीघ्र ही इस मार्ग की सुध लेकर स्थायी समाधान निकालना चाहिए इसका स्थायी समाधान तब ही हो सकता है जब दूरदर्शन टावर के वहां से मानपुरा पुलिया तक दोनों ओर सीमेंटेड नालो का निर्माण कर सड़क पर गुणवत्ता पूर्ण डामरीकरण किया जाए अन्यथा प्रतिवर्ष पेचवर्क होता रहेगा धुलता रहेगा करोड़ों रुपए बर्बाद होते रहेंगे ओर जनता मुसीबतों का सामना करती रहेगी ।


0 Comments