
प्रतापगढ़। शहर के गांधी चौराहे के पास एक ट्रक में से शराब की बोतल गिरने से मौके पर शराब लूटने वालों की होड़ मच गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस हरकत में आई और ट्रक को वही पर रुकवा लिया। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक वहीं छोड़कर ट्रक की चाबी लेकर मौके से फरार हो गया। यातायात पुलिस ने सूचना पर द्वितीय थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई जाप्ते के साथ पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर ट्रक में कुछ ही शराब की बोतलें पड़ी मिली। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और फिर कोतवाली में खड़ा कराया। एसपी चुनाराम जाट द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी अशोक मीणा और डीएसपी ऋषिकेश मीणा के निर्देशन और थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में एसएचओ बुद्धराम ने मई जाप्ता हैड कानि लोकेन्द्र सिह को लेकर और स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए गांधी चौराया पंहुचे जहां एक ट्रक के अन्दर से शराब के कुछ पव्वे सड़क पर गिर गए उसके बाद ट्रक चालक ट्रक को गांधी चौराहे पर ही सड़क किनारे छोड़कर भाग गया है, ट्रक जीजे 03 ए डब्ल्यू 7551 है जिस पर गांधी चौराहा पहुच मालुमात करने पर ट्रक डाईवर नगर परिषद की तरफ भागना ज्ञात आया जिसकी तलाश हेतु भरसक प्रयास किए लेकिन ट्रक चालक का कोई पता नही चला इसके बाद गांधी चौराहा पहुच ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक की बोडी खाली हो उपर काला तिरपाल बन्धा हुआ था। आसपास के लोगो ने बताया की तिरपाल के अन्दर से शराब के पव्वे गिरे थे ट्रक की तिरपाल में स्कीम बनी हुई होने की सम्भावना होने से ट्रक को लेकर थाने पर आए और ट्रक की गहन तलाशी ली गई तो तिरपाल की रस्सी खोल कर उपर से तिरपाल हटाया तो तिरपाल के निचे दुसरा तिरपाल बाध बिच मे पाटेशन कर स्कीम बनाई हुई हो स्कीम के अन्दर विभिन्न ब्रान्ड के अग्रेजी शराब के कार्टून जमाए हुए नजर आए, कुछ काटुन गिले हो गल फट जाने से काटुन के अन्दर से अग्रेजी शराब के पव्वे नजर आए, स्कीम मे रखे कान की गिनती की तो कुल 184 कार्टून पाये गए कार्टुनो को ट्रक से निचे उतार कर खोल कर देखा तो प्रत्येक काटुन के अन्दर 48 पव्वे मिले, रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 89 कार्टून में कुल 4272 पव्वे काउंटी क्लब डीलक्स व्हिस्की के 49 कार्टून में 2352 पव्वे रॉकिंग वोडका के 45 कार्टून में 2160 पे, इंपैक्ट ब्लू क्लासिक व्हिस्की के 4 कार्टून में 196 पव्वे ,रुस्तम प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की के 1 कार्टून में 48 पव्वे चेतक व्हिस्की के 4 कार्टून में 196 पव्वे मिले, ट्रक के चालक द्वारा तिरपाल के अंदर स्कीम बनाकर अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करना पाया जाने से ट्रक पर अंकित नम्बर व इंजन नम्बर व चेचीस नम्बर के आधार पर ट्रक के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो ट्रक की नम्बर प्लेट पर अंकित नम्बर फर्जी होना पाया गया। अवैध अग्रेजी शराब 184 कार्टुन में कुल 8832 पव्वे और ट्रक को जप्त किया गया प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
0 Comments