बारिश के चलते नगर की करमोहि नदी की पुलिया हुई क्षत्रिग्रस्त

प्रतापगढ़।धरियावद- प्रतापगढ मुख्यमार्ग पर बनी इस पुलिया पर बारिश के चलते करीब 5 घण्टो तक पूर्ण वेग के साथ पानी बहा जिसके चलते करमोहि नदी की पुलिया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो कर उखड़ गई। पुलिया के दोनों ओर बने पिल्लर तेज पानी के साथ बह गए हैं। वही पेयजल सप्लाई के पाईप लाइन को भी नुकसान पहुचा है। करमोहि नदी की उखड़ी पुलिया के चलते वाहन चालकों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।लोकनिर्माण विभाग द्वारा अभी तक पुलिया को दुरस्त करने की कवायद शरू नही हुई है। वही प्रसाशन द्वारा पुलिया पर भारी वाहनों की नही जाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ वाहन चालकों एव आमजन से भी पुलिया सावधानी से पार करने की अपील की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments